Thursday, December 1, 2022

मोटर साइकिल

 मोटर साइकिल


मोटर साइकिल नाम है तुम्हारा, 
फट फट फट तुम करती हो. 
दो पहियों पर तुम तो चलती. लंबी राह पकड़ती हो। 
लगे प्यास पेट्रोल की तुमको,
खाना कुछ नहीं खाती हो,
इंजन के चलते ही तुम पंख लगा उड़ जाती हो।