Thursday, December 1, 2022

नानी तेरी मोरनी

 नानी तेरी मोरनी 


नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये

खाके पीके मोटे होके चोरे बैठे रेल में
चोरों वाला डब्बा कटके पहुंचा सीधे जेल में
खाके पीके मोटे होके चोरे बैठे रेल में
चोरों वाला डब्बा कटके पहुंचा सीधे जेल में

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये

उन चोरों को खूब ख़बर ली मोटे धनेदार ने
मोरों को भी खूब नचाया जंगल की सरकार ने
उन चोरों को खूब ख़बर ली मोटे धनेदार ने
मोरों को भी खूब नचाया जंगल की सरकार ने

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये

अच्छी नानी प्यारी नानी रूसा रुसी छोड़ दे
जल्दी दे एक पैसा दे दे तू कंजूसी छोड़ दे
अच्छी नानी प्यारी नानी रूसा रुसी छोड़ दे
जल्दी दे एक पैसा दे दे तू कंजूसी छोड़ दे

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये